15 Best News Portal Development Company In India

अमृत सरोवर निर्माण कार्य को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम निराधार, तकनीकी जांच में कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया

SHARE:

अमृत सरोवर निर्माण कार्य को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम निराधार, तकनीकी जांच में कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया

जिला अधिकारीयों ने मौक़े पर पहुंचकर की जांच, हमारी निगरानी में गुणवत्ता पूर्ण होगा निर्माण कार्य 

रिपोर्ट सुरेश येवले की जानकारी के अनुसार  ग्राम पंचायत धूड़ियानई के अंतर्गत ग्राम बड़गांव में प्रगतिरत अमृत सरोवर निर्माण कार्य को लेकर विगत कई दिनों से कुछ लोगों द्वारा लगातार शिकायतें एवं भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं।

जबकि वास्तविकता यह है कि निर्माण कार्य पूरी तरह तकनीकी मापदंडों एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है तथा इसकी पुष्टि जिला स्तर पर की गई तकनीकी जांच में भी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार अमृत सरोवर जैसी मिट्टीकृत जल संरचनाओं के निर्माण की एक निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया होती है। किसी भी बड़े अथवा छोटे तालाब, स्टॉपडेम अथवा जल संरक्षण संरचना के निर्माण में सर्वप्रथम नींव की खुदाई की जाती है। इसके बाद खोदी गई नींव में काली चिकनी मिट्टी का उपयोग करते हुए उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर परतों के माध्यम से दबाव देकर भराई की जाती है। यह प्रक्रिया इसलिए अपनाई जाती है ताकि भविष्य में संरचना से पानी का रिसाव न हो तथा जल संरक्षण की क्षमता अधिकतम बनी रहे।

तकनीकी मानकों के अनुसार प्रारंभिक भराई के पश्चात जमीन के स्तर से ऊपर तक क्रमबद्ध रूप से विभिन्न प्रकार की मिट्टी की परतें डाली जाती हैं। इसके बाद ऊपरी सतह पर मुरम युक्त मिट्टी का उपयोग किया जाता है जिससे संरचना मजबूत बने तथा वर्षा ऋतु में जल भराव के दौरान बांध सुरक्षित एवं स्थिर बना रहे। अमृत सरोवर निर्माण कार्य में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई है और प्रत्येक चरण का रिकॉर्ड फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से सुरक्षित रखा गया है।

 

निर्माण कार्य को लेकर प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिला स्तर से आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री (ईई) श्री मरकाम साहब द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ताओं की शंकाओं का समाधान करने के लिए निर्माणाधीन संरचना के विभिन्न हिस्सों का परीक्षण कराया गया तथा तकनीकी बिंदुओं को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

अधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जा रहा है तथा गुणवत्ता संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का पालन किया गया है।

विभागीय अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य आरईएस विभाग की तकनीकी निगरानी में संचालित हो रहा है तथा उपयंत्री दीपक नागले द्वारा नियमित रूप से स्थल पर उपस्थित रहकर कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री, मिट्टी की परतों एवं अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं का निरंतर परीक्षण किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का कहना है कि कुछ तथाकथित लोग व्यक्तिगत एवं राजनीतिक कारणों से लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतें कर विकास कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इन शिकायतों में अब तक कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है। इससे न केवल शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ता है बल्कि निर्माण कार्य में लगे स्थानीय मजदूरों के रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

वर्तमान में अमृत सरोवर निर्माण कार्य पर लगभग 500 मजदूर काम कर रहे है,बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार पाकर सभी मजदूर संतुष्ट हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अमृत सरोवर जैसी महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि तथा किसानों एवं ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाना है। यदि इस प्रकार के विकास कार्यों में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जाती हैं तो इसका सीधा नुकसान आम जनता को ही होता है।

ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा यदि किसी को निर्माण कार्य के संबंध में कोई शंका हो तो वह संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करें।

विभाग ने भरोसा दिलाया है कि अमृत सरोवर निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जा रहा है तथा भविष्य में भी इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111