15 Best News Portal Development Company In India

विधायक महेंद्र सिंह चौहान के प्रयासों से बड़ी सौगात, भीमपुर के भैंसदेही में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

SHARE:

विधायक महेंद्र सिंह चौहान के प्रयासों से बड़ी सौगात, भीमपुर के भैंसदेही में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

संवाददाता श्याम आर्य

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान के सतत प्रयासों और मांग के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश सरकार ने भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर उसे 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के रूप में विकसित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विधायक महेंद्र सिंह चौहान को पत्र जारी कर निर्णय की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि जनहित और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

भैंसदेही एवं आदिवासी विकासखंड भीमपुर लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहे थे। गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में मरीजों को बैतूल जिला अस्पताल अथवा महाराष्ट्र के अस्पतालों तक ले जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की भारी परेशानी होती थी। कई बार समय पर उपचार नहीं मिलने से मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती थी।

50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल बनने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, आधुनिक जांच सुविधाएं, बेहतर उपचार व्यवस्था तथा मरीजों के लिए अधिक बिस्तरों की सुविधा मिलेगी। इससे भैंसदेही, भीमपुर सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।

क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधायक महेंद्र सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बड़े अस्पताल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे गरीब एवं आदिवासी परिवारों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि अस्पताल के निर्माण एवं उन्नयन कार्य शीघ्र प्रारंभ होने से पूरे भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111