15 Best News Portal Development Company In India

आग की त्रासदी के बाद फिर खड़ा हो रहा आशियाना, पीड़ित परिवारों ने शुरू किया पुनर्निर्माण

SHARE:

आग की त्रासदी के बाद फिर खड़ा हो रहा आशियाना, पीड़ित परिवारों ने शुरू किया पुनर्निर्माण

भीमपुर रिपोर्ट

श्याम आर्य

भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत रंभा अंतर्गत ग्राम रिंगढाना में 12 जून की शाम लगभग 6 बजे हुई भीषण आगजनी की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया था। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 19 परिवारों के मकान जलकर राख हो गए थे तथा वर्षों की मेहनत से जुटाया गया घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री आग की भेंट चढ़ गई थी। आग से प्रभावित परिवारों के सामने जीवन यापन और पुनर्वास की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी।

हालांकि इस आपदा की घड़ी में शासन-प्रशासन,विधायक, महेन्द्र सिंह चौहान, मंत्री सासंद डी डी उइके सहित अनेको जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आसपास के ग्रामीणों ने जिस प्रकार मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है, वह अनुकरणीय है। आज भी लगातार विभिन्न क्षेत्रों से सहायता सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार भी हिम्मत जुटाकर अपने जले हुए आशियानों को फिर से खड़ा करने में जुट गए हैं। प्रभावित परिवार जली हुई लकड़ियों और मलबे को हटाकर अपने घरों को पुनः व्यवस्थित करने का प्रयास कर रहे हैं।

जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एस डी ऍम,तहसीलदार भीमपुर जनपद पंचायत, सीईओ सहित ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग तथा अन्य शासकीय कर्मचारियों द्वारा भी पीड़ित परिवारों को लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है। प्रशासनिक अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमपुर एवं भैंसदेही विकासखंड के अनेक गांवों से ग्रामीणों द्वारा अनाज, कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामग्री एकत्रित कर रिंगढाना पहुंचाई जा रही है। गांव-गांव से लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार सहायता कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं।

पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद दुर्गादास डी.डी. उइके तथा क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही तत्काल राहत स्वरूप आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे जामवंत कुमरे सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने भी राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। सरपंच संघ, सचिव संघ, अधिवक्ता संघ, आदिवासी कर्मचारी संगठन, खाद्य आपूर्ति विभाग, जयस युवा प्रकोष्ठ संगठन, जामवंत कमेटी, जयस संगठन के पदाधिकारियों सहित जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप धुर्वे ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से चर्चा की और कपड़े सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

जनपद उपाध्यक्ष भीमपुर प्रेमलता कासदे द्वारा 50 किलोग चावल एवं 25 किलो गेहूं प्रदान किया गया। वहीं ग्राम पंचायत ऊती के गोरखीढाना से 9 कट्टी गेहूं, 1 कट्टी चावल तथा 20 किलो दाल सहायता स्वरूप दी गई। जमुनिया के इमलीढाना से 2 कट्टी गेहूं एवं 2 कट्टी मक्का प्रदान किया गया।

पड़ोसी गांव झागरीपानी के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सहायता एकत्रित कर 3 कट्टी गेहूं, 2 कट्टी मक्का, 10 किलोग्राम चना एवं 800 रुपये नगद राशि प्रदान की। वहीं बिच्छू टेकड़ी बोरकुंड से पशुओं के चारे हेतु एक पिकअप भूसा उपलब्ध कराया गया। वही ग्राम घना रायपुर से लगभग 15 कट्टी अनाज ग्रामीण एकत्र कर लाया गया जो आज वितरण किया

कुनखेड़ी के पालंग गांव से 21 कट्टी गेहूं, 2 कट्टी मक्का, 49 नग साड़ी, धोती एवं अन्य वस्त्र सामग्री भेंट की गई। इसके अतिरिक्त भीमपुर क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों एवं ग्रामीणों द्वारा भी सहायता सामग्री प्रदान की गई,कई सामाजिक कार्यकर्त्ता नें अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध किया।

भैंसदेही के शैलेंद्र जायसवाल एवं इंद्रजीत जायसवाल द्वारा महिलाओं के लिए साड़ियां, पुरुषों के लिए वस्त्र तथा 2 कट्टी गेहूं उपलब्ध कराया गया। ग्राम उत्तरी भुरूढाना से 12 कट्टी गेहूं, 5 लीटर तेल एवं 5 किलोग्राम चावल सहायता स्वरूप दिए गए।

आज मजिस्ट्रेट महोदया भी रिंगढाना पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कपड़े वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से चर्चा की

ग्रामीणों के अनुसार उमडला, डोडापोखरानी, चोपनी खुर्द, बीजोरी, पलस्या, खोमई, बेलढाना, रंभा, उत्तरी सहित सैकड़ों गांवों के लोगों द्वारा लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस सामूहिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं के कारण अब रिंगढाना के पीड़ित परिवार धीरे-धीरे अपने जीवन को पुनः पटरी पर लाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

रिंगढाना की यह त्रासदी जहां एक ओर विनाश की दर्दनाक कहानी बयां करती है, वहीं दूसरी ओर समाज की एकजुटता, सहयोग और मानवता की मिसाल भी प्रस्तुत करती है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी के सहयोग और समर्थन से जल्द ही गांव फिर से अपनी पुरानी पहचान हासिल करेगा।

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111