भीमपुर के रिंगढाना अग्निकांड पीड़ितों को मकान निर्माण हेतु दिए गए लेआउट
भीमपुर श्याम आर्य की रिपोर्ट
विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत रम्भा के अंतर्गत ग्राम रिंगढाना में 12 जून को हुई भीषण आगजनी की घटना में 19 मकान जलकर राख हो गए थे। घटना के बाद शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर के निर्देश एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सांसद तथा विधायक के मार्गदर्शन में प्रभावित परिवारों के लिए मकान निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जनपद पंचायत भीमपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नान सिंह चौहान ने ग्राम रिंगढाना पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर, सचिव तथा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के हितग्राहियों को मकान निर्माण हेतु लेआउट प्रदान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि लेआउट के अनुसार शीघ्र ही मकान निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द स्थायी आवास उपलब्ध हो सके।
ग्रामीणों एवं पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे सहयोग पर संतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र पुनर्वास की उम्मीद जताई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा मकान निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







