भीमपुर कृषि विभाग की सराहनीय पहल :आगजनी प्रभावित किसानों को मिला बीज
रिपोर्ट श्याम आर्य
आगजनी प्रभावित किसानों को मिला बीज सहयोग एवं फसल बीमा की जानकारी आज ग्राम पंचायत रंभा के ग्राम रिंगढाना में आगजनी की घटना से प्रभावित किसान परिवारों के लिए कृषि विभाग भीमपुर द्वारा जनसहयोग से राहत एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रभु कुमार वटके के मार्गदर्शन एवं कृषि विभाग भीमपुर की पहल पर भीमपुर क्षेत्र के समस्त कृषि सेवा केंद्र संचालकों एवं व्यापारियों के सहयोग से प्रभावित परिवारों को खेती के लिए मक्का, तुअर तथा कोदो-कुटकी के बीज उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर पूर्व कृषि सभापति श्री शंभूदयाल धुर्वे, जनपद सदस्य, कृषि विस्तार अधिकारी श्री नितिन कुमार यादव, बीमा कंपनी प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसान भाइयों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक आपदा, आगजनी, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं अन्य कारणों से फसल नुकसान होने की स्थिति में योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं क्षतिपूर्ति कैसे प्राप्त की जा सकती है। साथ ही फसल बीमा के महत्व एवं लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई। कृषि विभाग द्वारा की गई इस मानवीय एवं किसान हितैषी पहल की ग्रामीणों एवं किसानों ने सराहना करते हुए जनसहयोग की इस भावना को किसानों के लिए प्रेरणादायक बताया। “किसानों की समृद्धि, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए कृषि विभाग सदैव प्रतिबद्ध है।” कृषि विभाग, भीमपुर (जिला बैतूल, मध्य प्रदेश)
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







