कुकरु में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विजिट की तैयारियों का विधायक श्री चौहान और कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट श्याम आर्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले के हिल स्टेशन कुकरु में प्रस्तावित 2 दिवसीय दौरे 27 एवं 28 जून की तैयारियों का विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, एसडीओ फॉरेस्ट श्री ध्रुव श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







