आज परिणय सूत्र में बंधेगे अक्षय और रागिनी
शुभ विवाह समारोह में परिजनों, समाजबंधुओं एवं इष्ट मित्रों ने देंगे आशीर्वाद
रिपोर्ट श्याम आर्य
भीमपुर भीमपुर में विकासखंड ग्राम चांदू के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी बबलू राठौर के सुपुत्र अक्षय राठौर एवं ग्राम चुनालोमा निवासी शिक्षक कैलाश राठौर की सुपुत्री रागिनी राठौर का विवाह शुभ एवं मंगलमय वातावरण में संपन्न होगा विवाह समारोह में दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार, समाजबंधु तथा इष्ट मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़े को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। शुभ मुहूर्त में वर-वधु ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार करते हुए सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे समारोह में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर राठौर समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहेगे सभी ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। विवाह समारोह में आए अतिथियों का दोनों परिवारों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
परिजनों ने बताया कि विवाह समारोह सौहार्द, पारिवारिक एकता और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वर-वधु को उपहार भेंट कर उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
विवाह स्थल रामजानकी मैरिज गार्डन विनायक स्कूल रोड मेघनाथ चौक टिकारी
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







