भीमपुर बदहाल शिक्षा व्यवस्था –प्राथमिक शाला रिंगढाना के बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ने को मजबूर, तेज बारिश में दहशत के बीच चली कक्षाएं
रिपोर्ट: श्याम आर्य
भीमपुर। विकासखंड भीमपुर में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। ग्राम रिंगढाना स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में वर्षों से स्थायी भवन नहीं होने के कारण मासूम छात्र-छात्राएं खुले टीनशेड के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने शिक्षा विभाग के दावों की हकीकत उजागर कर दी। मूसलाधार बारिश के बीच बच्चे भीगते हुए और भय के माहौल में बच्चे पढ़ाई कर बेग हाथ में लिए नजर आए।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल का पुराना भवन लंबे समय से जर्जर और उपयोग के लायक नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से उसमें पढ़ाई बंद कर दी गई थी। इसके बाद गत वर्ष ग्राम पंचायत रम्भा द्वारा आंगनवाड़ी परिसर के सामने टीनशेड लगाकर अस्थायी व्यवस्था की गई, लेकिन यह व्यवस्था भी बच्चों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त नहीं है।
बारिश के दौरान टीनशेड के चारों ओर से पानी अंदर आता रहा। तेज हवा और बारिश के कारण बच्चे सहमे हुए थे। कई विद्यार्थियों ने शिक्षकों से कहा, “सर, हमें डर लग रहा है बारिश बहुत तेज हो रही है, क्या हम घर चले जाएं?” बच्चों की यह मासूम आवाज शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को बयां करती है।
ग्रामीणों और शिक्षकों के अनुसार विद्यालय भवन निर्माण एवं स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन वर्षों बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हर बरसात में बच्चों और शिक्षकों को इसी तरह कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अधोसंरचना के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन रिंगढाना जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक तस्वीर कुछ और ही है। यहां के बच्चे आज भी सुरक्षित भवन जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से मांग* की है कि प्राथमिक शाला रिंगढाना के लिए शीघ्र नए भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके और हर वर्ष बरसात के मौसम में उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







