शिवमंदिर काजरी में 20 अगस्त से 26 अगस्त तक सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन
कथा का समय दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 तक रहेगा
रिपोर्ट श्याम आर्य
भीमपुर:-
ब्लॉक मुख्यालय से सटी हुई ग्राम पंचायत कुण्ड बकाजन और काजरी के डेम के पास स्थित शिव मंदिर में 20 अगस्त दिन गुरुवार से सार्वजिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया जा रहा है।कलश यात्रा गुरुवार सुबह 9 बजे शिवमंदिर से प्रारंभ की जाएंगी।संगीतमय श्रीमद भागवत कथा पंडित राम द्विवेदी जी के मुखारबिंद से आयोजित की जाएंगी।पंडित राम द्विवेदी जी ने बताया कि यह संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में श्री भागवत पुराण के सभी अध्यायों पर विस्तृत में प्रकाश डाला जाएगा।संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का समय दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा।साथ ही श्री पंडित राम द्विवेदी जी ने बताया कि शनिवार की रात्रि 8 बजे सुंदर कांड का भी आयोजन किया जाएगा।वही समाप्ति 26 अगस्त दिन बुधवार के दिन हवन-पूजन एवं भंडारा प्रसादी रहेगीं।
संगीयतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन तहसील भीमपुर के समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा करवाया जा रहा है।
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111






