15 Best News Portal Development Company In India

होली से पहले यूपी के संभल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, CCTV से नहीं बच पाएंगे, DM ने दी तैयारियों की जानकारी

SHARE:

DM Sambhal
छवि स्रोत: एनी
डीएम राजेंद्र पेंसिया

संभल: यूपी के संभल में होली के त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इस पर संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘कल मेलों का जुलूस निकाला जाएगा। कुल मेलों की संख्या 16 है। हमने हर मोहल्ले और गांव में शांति समिति की बैठकें कीं और जिला स्तर पर दो समिति की बैठकें की हैं । हमने 27 त्वरित प्रतिक्रिया दल बनाए हैं।’

डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा, ‘हमने कुल छह जोन और 29 सेक्टर बनाए हैं और हर एक में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं। हर थाने के एसएचओ और सभी मजिस्ट्रेट को हॉटस्पॉट पर गश्त करने के लिए कहा गया है। तीन स्तरीय सुरक्षा के लिए पहले की तरह पीएसी बटालियन तैनात की गई हैं।’

डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा, ‘250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और नगर पालिका की मदद से हर त्यौहार के दौरान 100-150 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। एक बार ड्रोन से निगरानी की गई है और एक बार फिर की जाएगी। डीआईजी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया है।’

संभल के CO अनुज चौधरी के बयान पर हुआ था विवाद

हालही में संभल के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के जुमे और होली को लेकर दिए बयान पर विवाद हो गया था। सीओ अनुज चौधरी ने मुस्लिम समुदाय से अपील की थी कि जिन्हें होली के रंग से दिक्कत है वे घर से न निकलें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुसलमान ईद का इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू होली का इंतजार करते हैं। सीओ ने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक दिन आती है, ऐसे में जिन्हें रंग से परहेज है वे घर पर ही रहें। सीओ अनुज चौधरी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी ने निशाना साधा था।

Source link

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और परिवार जन ने बड़ी धूमधाम से बनाया सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम, नौकरी छोटी हो या बड़ी जिम्मेदारी,से कार्य करना चाहिए ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से सेवानिवृत्ति’में परिवारजन ने कहा ममता, त्याग और संघर्ष की मिसाल हैं,माँ की नौकरी ने सवारा परिवार