भीमपुर में क्रांतिकारियों को नमन: पांच प्रतिमाओं का होगा अनावरण
मुख्य अतिथि होंगे बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत एवं अन्य प्रमुख हस्तियां
भीमपुर। आदिवासी समाज के गौरव को मजबूत करने एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों को सलाम करने के उद्देश्य से जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) एवं स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भीमपुर में पांच महान क्रांतिकारियों की भव्य प्रतिमा स्थापना का निर्णय लिया है। जिला पंचायत सदस्य व जयस जिला अध्यक्ष तिरुमल संदीप कुमार धुर्वे के नेतृत्व में संचालित इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन की तर्ज बैतूल के ऐतिहासिक कार्यक्रम जैसी होगी, जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ेगी।किन क्रांतिकारियों की होंगी प्रतिमाएं स्थापित?
कार्यक्रम के तहत वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती, भगवान बिरसा मुंडा, क्रांतिकारी सरदार विष्णु सिंह गोंड, क्रांतिकारी गुंजन सिंह कोरकू एवं बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा। ये नायक आदिवासी समाज के संघर्ष और स्वतंत्रता की प्रेरणा स्रोत हैं।कौन होंगे मुख्य अतिथि?
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत पधारेंगे। वहीं, डॉ. हीरालाल अलावा (विधायक, मनावर), जयस प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा, महाराष्ट्र जयस प्रदेश अध्यक्ष संदीप तोते, क्रांतिकारी रामदेव काकोड़िया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। अन्य राज्यों से भी प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।विशाल महारैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
1 मार्च 2026 को सुबह से शुरू होने वाली विशाल महारैली में लोग पारंपरिक सांस्कृतिक वेशभूषा में शामिल होंगे। महारैली के बाद मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत-सम्मान होगा। कार्यक्रम में सामाजिक उद्बोधन, लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्पित हैं।
आदिवासी गौरव का प्रतीक— सुखनंदन जी ने बताया कि यह आयोजन न केवल क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा, बल्कि युवा पीढ़ी को उनके बलिदान की प्रेरणा देगा। उन्होंने सभी से सहयोग और सहभागिता की अपील की है।सर्व समाज से अपेक्षा है कि वे इस भव्य आयोजन में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएं।







