15 Best News Portal Development Company In India

मेघनाथ मेला में होली मिलन एवं फाग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

SHARE:

मेघनाथ मेला में होली मिलन एवं फाग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 

भीमपुर विकासखंड के ग्राम रम्भा में मेघनाथ मेला के अवसर पर समाज के पदाधिकारियों द्वारा होली मिलन एवं फाग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक सहयोग से इसे सफल बनाया।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए फाग गीतों में बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति, जल-जंगल-जमीन की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर प्रेरणादायक संदेश दिए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा।

इस अवसर पर देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के छाया चित्र भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया, साथ ही पुलिस प्रशासन का भी छाया चित्र भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रमुख नागरिक अतिथि एवं समाजजन उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर अपनी संस्कृति और परंपरा को सुरक्षित रखने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया

betulnews times
Author: betulnews times