भैंसदेही के विजय ग्राम में ग्रामीणों का सीसी रोड-पेयजल समस्या पर चक्काजाम, ट्रैफिक ठप; प्रशासन पहुंचा समझाने
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी, तहसीलदार आला अधिकारी
झल्लार, विक्की आर्य
विकासखंड भैंसदेही के ग्राम पंचायत विजय ग्राम के नीमढाना में ग्रामीणों ने सीसी रोड और पेयजल की समस्या को लेकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में सीसी रोड और पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
चक्काजाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।






