अमृत सरोवर निर्माण कार्य की जिला स्तरीय जांच, तकनीकी परीक्षण में शिकायतें निराधार पाई गईं
सुरेश येवले की रिपोर्ट बड़गाव
ग्राम पंचायत धूड़िया नई के अंतर्गत ग्राम बड़गांव में प्रगतिरत अमृत सरोवर निर्माण कार्य की प्राप्त शिकायतों के संबंध में जिला स्तर से ईई (RES) श्री मरकाम द्वारा स्थल निरीक्षण एवं तकनीकी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा व्यक्त शंकाओं को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्य की पड़ल (Bund) की पोकलेन मशीन से खुदाई कर मौके पर ही परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं शिकायतकर्ताओं के समक्ष यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य में मिट्टी का उपयोग निर्धारित तकनीकी मानकों एवं नियमानुसार किया गया है।
खुदाई के दौरान पड़ल में प्रयुक्त मिट्टी की गुणवत्ता एवं परतों का परीक्षण किया गया, जिसमें कोई अनियमितता नहीं पाई गई। तकनीकी अधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों को हार्टिंग जोन, टॉप फिलिंग एवं अन्य निर्माण प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि कई बार तकनीकी जानकारी के अभाव में निर्माण कार्यों को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अमृत सरोवर निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
RES विभाग द्वारा कार्य प्रगति पर है और इसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के किसानों को जल संरक्षण एवं सिंचाई की बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा तथा आगामी समय में बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित होंगे।
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







