15 Best News Portal Development Company In India

रिंगढाना में भीषण अग्निकांड, 20 मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, विधायक महेन्द्र सिंह चौहान एवं रामू टेकाम ने पहुंचकर बंधाया ढांढस

SHARE:

ग्राम रिंगढाना में भीषण अग्निकांड, 22 मकान जलकर खाक

लाखों का नुकसान, विधायक महेन्द्र सिंह चौहान एवं रामू टेकाम ने पहुंचकर बंधाया ढांढस

भीमपुर, 13 जून।

भीमपुर विकासखंड के झल्लार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिंगढाना में शुक्रवार 12 जून 2026 की शाम लगभग 6 बजे भीषण आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 20 से 22 परिवारों के कच्चे मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक अग्निकांड में प्रभावित परिवारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के कारण आग तेजी से एक घर से दूसरे घर तक फैलती चली गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को अवगत कराया गया तथा फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। परन्तु लेट पहुंचे जब तक सब कुछ जलकर राख हो गया

सूचना प्राप्त होते ही भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान एवं आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल फायर ब्रिगेड भेजने की मांग की। हालांकि फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण कई मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल तथा ग्रामीणों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लगभग 22 मकान पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

शनिवार 13 जून को भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान घटनास्थल पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं तथा शासन स्तर पर हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

वहीं आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। पीड़ितों ने बताया कि आग में उनके मकानों के साथ-साथ सोना-चांदी के आभूषण, नगदी, अनाज, कपड़े, बर्तन तथा अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। कई परिवारों के मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों ने बताया कि उनके पास अब केवल शरीर पर पहने हुए कपड़े ही शेष बचे हैं।

मौके पर उपस्थित भैंसदेही एसडीएम अजीत मरावी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को रामू टेकाम ने निर्देशित करते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।

घटना के दौरान भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अनिल, सुनील भलावी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर, जिला कांग्रेस सचिव शिवकिशोर आर्य, जनपद सदस्य कायता जावकर, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंजाब आहके, उपाध्यक्ष गजानन आठवेंकर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीमपुर चुन्नीलाल यादव, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शम्भू धूर्वे, जिला मीडिया प्रभारी अश्विन धूर्वे, सतीश आठवेंकर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों का तत्काल सर्वे कर उन्हें उचित मुआवजा, खाद्यान्न सामग्री तथा अस्थायी आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

सभी प्रभावित परिवारों को आंगनवाड़ी भवन के सामने टेंट लगाकर व्यवस्था बनाई गई है ग्राम पंचायत और प्रशासनिक अधिकारी सभी पीड़ित परिवारों की निगरानी में रहेंगे

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111