15 Best News Portal Development Company In India

झल्लाऱ पुलिस द्वारा धामन्या हाईस्कूल में आयोजित हुआ ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता कार्यक्रम 

SHARE:

धामन्या हाईस्कूल में आयोजित हुआ ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता कार्यक्रम 

105 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी, दिलाई गई जागरूकता की शपथ

रिपोर्ट श्याम आर्य

थाना झल्लार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामन्या स्थित शासकीय हाईस्कूल में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

 

कार्यक्रम में लगभग 105 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। इस दौरान झल्लाऱ थाना प्रभारी सहित टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, बैंक खाते एवं सोशल मीडिया की सुरक्षा, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड फ्रॉड तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए तरीकों की जानकारी दी गई।

 

छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत करें।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थी डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111