वन परिक्षेत्र भैंसदेही (सामान्य)एवं वन परिक्षेत्र चिचोली सामान्य की संयुक्त दल द्वारा अवैध रूप से रखी गई सागौन को किया जप्त
रिपोर्ट श्याम आर्य भीमपुर ब्लॉक
दक्षिण वन मंडल क्षेत्र के चांदु रेंज के अंतर्गत आनेवाला ग्राम गोरखीढाना में दिनांक 15/09/2025 को मुखबीर की सूचना के आधार पर
वन परिक्षेत्र भैंसदेही (सामान्य)एवं वन परिक्षेत्र चिचोली सामान्य के अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा संयुक्त रूप से वन विभाग के दक्षिण वन मंडल क्षेत्र के ग्राम गोरखीढाना में सगे दो भाई सुखराम पिता गज्जूलाल इवने निवासी गोरखीढाना,मंगल पिता ग़ज्जुलाल इवने निवासी गोरखीढाना मकान एवं मकान के आसपास रखी अवैध सागौन चिरान पर छापामार कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से रखी गई सागौन चिरान 161 नग 0.800 घन मीटर राशि 34216 रुपए आकी गई है जो नियमानुसार जप्त कर मध्य प्रदेश वनोपज व्यापार (विनियमन) 1969 की धारा 5,11, एवं 16 के तहत वन अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में विवेचना जारी है
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







