15 Best News Portal Development Company In India

शासकीय सीनियर आदिवासी चांदु,कुनखेड़ी ,डोडाजाम छात्रावास में धूमधाम से मनाया गया स्थापना

SHARE:

शासकीय सीनियर आदिवासी चांदु,कुनखेड़ी ,डोडाजाम छात्रावास में धूमधाम से मनाया गया स्थापना

आदिवासी बालिका छात्रावास कुनखेड़ी बालक छात्रावास चांदु
बालक छात्रावास कुनखेड़ी

भीमपुर रिपोर्ट श्याम आर्य

भीमपुर विकासखंड के ग्राम चांदु , कुनखेड़ी में बालक छात्रावास एवं बालक-बालिका छात्रावास कुंनखेड़ी के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना से हुई। उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर ज्ञान की देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजा-अर्चना के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बालिका छात्रावास की नन्हीं छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया। उनकी प्रस्तुति पर अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया और पुरस्कृत भी किया।समारोह में छात्रावास के प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पालक गण, सदस्य, सीएसी मरकाम जी, मनोहर मालवीय (बीएसी), नंदराम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का छात्रावास के अधीक्षक द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।स्थापना दिवस के इस आयोजन ने बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और प्रदेश के प्रति गर्व की भावना को और अधिक प्रबल किया। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रेरणा जगाना रहा।

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111