विधायक महेंद्रसिंह चौहान के ग्रह ग्राम कुंडबकाजन में हुई गुरूसाहब बाबा की स्थापना
माँ नर्मदा जयंती पर कुंडबकाजन में गुरूसाहब बाबा की भव्य स्थापना, विधायक चौहान व पूरा परिवार हुआ सम्मानित
रिपोर्ट श्याम आर्य
भीमपुर। माँ नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्रसिंह चौहान के गृह ग्राम कुंडबकाजन में गुरूसाहब बाबा मलाजपुर धाम के चरणों की नव निर्मित स्थल पर भव्य स्थापना की गई। यह धार्मिक आयोजन चंद्रसिंह जी महंत गुरुसाहब बाबा मलाजपुर के करकमलों से संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। स्थापना के साथ ही ग्राम में आध्यात्मिक उत्साह की लहर दौड़ गई।कुंडबकाजन में नव निर्मित गुरुसाहब बाबा स्थल पर आयोजित इस पूजा-अर्चना में विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके साथ पत्नी सपना चौहान, पूरा चौहान परिवार उपस्थित रहा। स्थापना से पहले मंत्रोच्चार और विशेष पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने गुरूसाहब बाबा के चरणों में फूलमाला अर्पित कर आशीर्वाद लिया। चंद्रसिंह जी महंत ने स्थापना के दौरान भक्तों को जीवन के सत्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया।आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इनमें मंडल अध्यक्ष भीमपुर अनिल उइके, चिचोली से कांति यादव, शिवदयाल आजाद, चिचोली टीआई हरिओम पटेल, श्यामजी यादव, देवीराम यादव आदि प्रमुख थे। सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफल रहा। विधायक चौहान ने कहा कि यह स्थापना ग्रामवासियों के लिए आस्था का नया केंद्र बनेगी और माँ नर्मदा के आशीर्वाद से क्षेत्र का विकास होगा।यह स्थापना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक एकता को मजबूत करने वाली भी। भैंसदेही-भीमपुर क्षेत्र में गुरूसाहब बाबा के भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और ऐसे आयोजन आस्था को नई ऊँचाई प्रदान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आयोजन की भव्यता की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।







