15 Best News Portal Development Company In India

आज लगेगा रंभा में मेघनाद मेला ,सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, जगह जगह लगे हैं सीसीटीवी कैमरा 

SHARE:

आज लगेगा रंभा में मेघनाद मेला ,सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, जगह जगह लगे हैं सीसीटीवी कैमरा

जुआ सट्टा और शराब पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ,असामाजिक तत्वों पर होगी पुलिस की पैनी नजर

बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक व झल्लार थाना के अंतर्गत आने वाला प्रसिद्ध रंभा मेघनाथ मेले का आयोजन आज 16 मार्च दिन सोमवार को होगा। वहीं दूसरा मेला 17 मार्च  दिन मंगलवार को पोपटी में लगेगा। यह रम्भा मेला झल्लार थाना के अंतर्गत आते हैं ओर भीमपुर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत मेला लगाया जाता है यह भीमपुर विकासखंड इलाकों का प्रसिद्ध मेला माना जाता है रंभा ,पोपटी मेघनाथ मेला प्रसिद्ध मेला है ऐतिहासिक मेला है। इस मेले में जिले के अलावा सैकड़ों गांव सहित महाराष्ट्र के भी लोग बड़ी संख्या में आते हैं। इस मेले में लोग मेघनाथ की पूजन-अर्चना कर अपनी मन्नतें मांगते हैं और मन्नते पूरी होने पर पूजा अर्चना करते हैं। आदिवासी परंपरा के प्रति वर्ष अनुसार आदीवासी परंपरा अनुसार अपनी वेशभूषा में आस पास के सैकड़ों ग्रामीण बडी बडी डोल,बाजे बजाये जाते हैं। उनकी अपनी एक धुन है जो सिर्फ मेघनाद मेले में ही सुनने को मिलती है। इस रंभा, पोपटी मेले में बैतूल जिले के कोने कोने से व्यापारी और मेला दर्शक पहुंचते है जिले के बाहर महाराष्ट्र के नागपुर,अमरावती, परतवाडा पार्डुना, छिंदवाड़ा, खंडवा जैसे बड़े शहरों से व्यापारी पहुंचते हैं

जगह जगह लगे है सी सी टी वी कैमरे मेले में पुलिस की रहेगी पैनी नजर

मेन रोड हनुमान मंदिर के आस पास सीसीटीवीकमरे लगे हुए हैं वहीं काफी दुकानदारों ने कैमरे बड़ा कर लगाए हुए जिसमें मेन रोड की निगरानी रहेगी

प्रसिद्ध रंभा मेला में पुलिस बल असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए रहेंगे। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाता हैं। भीमपुर भैंसदेही के बीच मेन रोड पर स्थित ग्राम रंभा है

मेले के दिन वाहन लेकर नहीं जा सकेंगे मेले में भीतर

प्रसिद्ध रंभा मेला में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो और ना ही किसी व्यापारियों को परेशानी हो इसके लिए मेले के दिन मेला लगने के बाद अंदर वाहन लेकर जाने पर मनाही होगी। ग्राम पंचायत द्वारा पानी की व्यवस्था ,पार्किंग व्यवस्था, अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाएगी। पार्किंग में ही वाहन पार्क करने होंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत समिति की ओर से मेला क्षेत्र में एक अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई जायेगी। जहां पर माइक स्पीकर लगाए जाएंगे जिसके जरिए प्रत्येक जगहों पर सूचनाएं मिलती रहेगी।

मेले के दौरान किसी भी तरह से आग आदि की घटना से निपटने के लिए अग्निश्मन वाहन तैनात किया जा सकता मरीजों के लिए एक परिवार एजुकेशन सोसाइटी की एंबुलेंस तैनात रहेगी। मेला क्षेत्र में किसी भी तरह के करतब दिखाने पर पूर्ण पाबंदी होगी। मेले में शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम रंभा में सुप्रसिद्ध मेघनाथ मेला कई वर्षों से लगता आ रहा है ग्राम पंचायत सहित क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों ने कहा इस मेले में जुआ ,सट्टा, शराब और तीन पत्ती जैसे किसी भी तरह के करतब दिखाने पर पूर्ण पाबंदी होगी जुआ, सट्टा, शराब, उपद्रव करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर होगी और असामाजिक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा। सायंकालीन सांस्कृतिक संध्याओं में हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की टीम तैनात रहेंगी मेले में कारोबारियों से अगर किसी ने अवैध वसूली या फिर जबरन सामान उठाने का प्रयास किया तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। जुआ सट्टा शराब तीन पत्ती जैसे इन सभी पर पूर्णत प्रतिबंधित होगा मेले में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की, ग्राम पंचायत समिति की पहली प्राथमिकता रहेगी।

betulnews times
Author: betulnews times

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और परिवार जन ने बड़ी धूमधाम से बनाया सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम, नौकरी छोटी हो या बड़ी जिम्मेदारी,से कार्य करना चाहिए ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से सेवानिवृत्ति’में परिवारजन ने कहा ममता, त्याग और संघर्ष की मिसाल हैं,माँ की नौकरी ने सवारा परिवार