15 Best News Portal Development Company In India

चाँदू में विशेष जन सेवा शिविर आयोजित, विद्युत समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण 12 उपभोक्ताओं को नवीन विद्युत कनेक्शन, 2 किसानों को खेत कनेक्शन तथा 6 बंद मीटर बदले गए

SHARE:

चादू में विशेष जन सेवा शिविर आयोजित, विद्युत समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

12 उपभोक्ताओं को नवीन विद्युत कनेक्शन, 2 किसानों को खेत कनेक्शन तथा 6 बंद मीटर बदले गए

संवाददाता : श्याम आर्य,

भीमपुर -मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भैंसदेही द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष जन सेवा शिविर (संपर्क अभियान) का आयोजन भीमपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चादू में किया गया। शिविर में बिजली विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं उपभोक्ता हित से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समय पर बिजली बिल जमा करने, विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा विभागीय सुविधाओं का लाभ लेने के संबंध में समझाइश दी। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

विशेष जन सेवा शिविर के माध्यम से कुल 12 उपभोक्ताओं को नवीन विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए, जिससे उन्हें नियमित विद्युत सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त 2 उपभोक्ताओं को कृषि कार्य के लिए खेत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। वहीं 4 उपभोक्ताओं के नाम परिवर्तन संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा 6 उपभोक्ताओं के खराब एवं बंद पड़े मीटरों को बदलकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में विशेष जन सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां मौके पर ही शिकायतों का निराकरण एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

ग्रामीणों ने शिविर में प्राप्त सुविधाओं और विभाग द्वारा किए गए त्वरित समाधान की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की। विद्युत विभाग के एई भारत पंदराम जे ई दीपक सोलंकी राहुल पटनकर राहुल विश्वकर्मा दिलीप यादव उपस्थित रह अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

शिविर की प्रमुख उपलब्धियां

12 उपभोक्ताओं को नवीन विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए।

2 उपभोक्ताओं को कृषि (खेत) कनेक्शन दिए गए।

4 उपभोक्ताओं के नाम परिवर्तन किए गए।

6 उपभोक्ताओं के बंद एवं खराब मीटर बदले गए।

ग्रामीणों को विद्युत योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और परिवार जन ने बड़ी धूमधाम से बनाया सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम, नौकरी छोटी हो या बड़ी जिम्मेदारी,से कार्य करना चाहिए ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से सेवानिवृत्ति’में परिवारजन ने कहा ममता, त्याग और संघर्ष की मिसाल हैं,माँ की नौकरी ने सवारा परिवार