15 Best News Portal Development Company In India

मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने पर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने बीईओ और वार्डन को नोटिस देने के निर्देश

SHARE:

मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने पर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने बीईओ और वार्डन को नोटिस देने के निर्देश

बच्चों से संवाद कर कलेक्टर ने परखी हकीकत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

भीमपुर विकासखंड में बालक छात्रावास, लोक सेवा केंद्र और सहकारी समिति का निरीक्षण किया

डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को भीमपुर क्षेत्र का सघन भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बालक छात्रावास भीमपुर का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं में पाई गई खामियों पर नाराजगी जताई।

छात्रावास निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राचार्य से गणवेश वितरण, पाठ्य पुस्तक वितरण एवं छात्रों की दर्ज संख्या की जानकारी ली। मेस का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पाया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन व्यवस्था संचालित नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं छात्रावास वार्डन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षत जैन ने छात्रावास के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से भोजन, नाश्ता एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और गणित के सामान्य प्रश्न पूछकर शैक्षणिक गुणवत्ता का भी आकलन किया। इस दौरान यह भी सामने आया कि छात्र पुरानी पाठ्य पुस्तकों से अध्ययन कर रहे हैं, जिस पर कलेक्टर ने पाठ्य पुस्तक वितरण में लापरवाही पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि छात्रावास का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए, बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा खेल-कूद एवं अन्य गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्मार्ट क्लासेस शुरू करने के भी निर्देश दिए।

लोकसेवा केंद्र का निरीक्षण, प्रबंधक को नोटिस

जनपद पंचायत कार्यालय भीमपुर स्थित लोकसेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ सोनवणे ने प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी सेवाओं के निर्धारित शुल्क का स्पष्ट प्रदर्शन करने तथा आवेदकों से अतिरिक्त राशि न लेने के निर्देश दिए। केंद्र में शौचालय एवं भवन का रखरखाव संतोषजनक न पाए जाने पर प्रबंधक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्र तक सुगम पहुंच के लिए पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश भी दिए।

ई-टोकन से ही होगा खाद वितरण

प्राथमिक कृषि सहकारी समिति भीमपुर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को खाद का वितरण केवल ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए तथा बायोमेट्रिक सत्यापन में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अजीत मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

betulnews times
Author: betulnews times

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई