15 Best News Portal Development Company In India

रम्भा ग्राम पंचायत के रिंगढाना गांव में आग का तांडव, 15 से अधिक कच्चे मकान जलकर खाक,स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

SHARE:

रिंगढाना गांव में आग का तांडव, 15 से अधिक कच्चे मकान जलकर खाक

तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, प्रशासन और ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर पाया गया काबू

भीमपुर/रंभा, 12 जून।

भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत रंभा अंतर्गत ग्राम रिंगढाना में शुक्रवार को भीषण आग लगने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते लगभग 15 से 18 कच्चे मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों को अपने घरों से सामान निकालने तक का अवसर नहीं मिल पाया। कई गरीब परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद तेज हवा के कारण लपटें एक घर से दूसरे घर तक तेजी से फैलती चली गईं। इसी दौरान एक जोरदार धमाका भी सुनाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का अनुमान है कि संभवतः किसी गैस सिलेंडर के फटने से यह धमाका हुआ होगा, जिसके बाद आग ने और अधिक भयावह रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की तत्परता और साहस के चलते आग को और अधिक फैलने से रोका जा सका।

सूचना मिलते ही राजस्व अमला, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पानी की व्यवस्था करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, फिर भी प्रशासन एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की क्षति का सर्वे कराया जा रहा है तथा उन्हें शासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इन परिवारों के मकान हुए प्रभावित

आगजनी की घटना में जिन परिवारों के मकान प्रभावित हुए हैं, उनमें प्रमुख रूप से—बाबूलाल गोमजी,सुखराम रामजी,भूरा बारस्कर,पुना बारस्कर,लालजी मातु,भूटा मातु,साहनू कासदे,अर्जुन जावरकर,गानू धिकारे,बाजीलाल,श्यामराव,बाबूलाल,श्यामलाल,भूरा,महाजन सावजी सहित अन्य ग्रामीण ने शाम तक स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई गई। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने शासन से शीघ्र राहत राशि एवं पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि आग से प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111