सैफ क्लिक 2.0 के तहत शासकीय विद्यालय रम्भा ओर हायर सेकेंडरी चांदू में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट श्याम आर्य
झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत शासकीय विद्यालय रम्भा ओर हायर सेकेंडरी चांदू में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे में साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी वाजिद खान ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, ओटीपी, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, लॉटरी, निवेश एवं नौकरी के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक संबंधी जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी अथवा पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार, डिजिटल गोपनीयता तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें साइबर अपराधों से बचने के प्रति सजग बनाते हैं।
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







