15 Best News Portal Development Company In India

कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक ने 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाकर और धाराप्रवाह हिंदी पढ़कर किया प्रभावित, अधिकारियों ने की सराहना

SHARE:

प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग ने परखी विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता

कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक ने 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाकर और धाराप्रवाह हिंदी पढ़कर किया प्रभावित, अधिकारियों ने की सराहना

रिपोर्ट भीमपुर श्याम आर्य

विकासखंड भीमपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएसी नंदराम पांसे और राजू आटनेरे , सीएससी मनोहर मालवी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी सराहना करते हुए इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111