भीमपुर विकासखंड के रंभा में हनुमान मंदिर का नवीनीकरण: देव स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा, कल रविवार होगा समापन
रिपोर्ट श्याम आर्य
31 जनवरी 2026: भीमपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रंभा में स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य के बाद देव स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है। ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग एवं हनुमान जी की कृपा से यह धार्मिक अनुष्ठान समस्त ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया ग्रामीणों के सहयोग जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह एवं भक्ति का संचार हो रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से मंदिर जीर्ण-शीर्ण पर कार्य पूर्ण हो गया अब नये जीवन के साथ ग्रामीणों का आस्था केंद्र बन चुका है। हनुमान जी की असीम कृपा एवं सभी ग्रामवासियों के अथक प्रयासों से यह संभव हुआ है। आयोजन का शुभारंभ विधिवत पूजन-पाठ के साथ किया जा रहा है जिसमें परम पूज्य गुरुदेव शिवम् कृष्ण बोधुलिया सहित अन्य पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि ग्रामवासियों में एकता एवं सामूहिकता का प्रतीक भी है।कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल:30 जनवरी 2026 (शुक्रवार): प्रातः 9 बजे से नगर भ्रमण, जलादिवास एवं वेदी पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम रंभा में कलश यात्रा का नगर भ्रमण कर ग्रामवासियों ने भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए ।
31 जनवरी 2026 (शनिवार): आज प्रातः 10 बजे से अन्नादिवास, वेदी पूजन एवं रुद्राभिषेक का विशेष अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। भगवान शिव के रुद्राभिषेक से वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।
1 फरवरी 2026 (रविवार): फलादिवास, वेदी पूजन, देव प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं भोजन प्रसादी का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन मुख्य देव स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ हवन की पूर्णाहुति होगी, उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।ग्राम पंचायत रंभा के सरपंच ,एवं आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन एवं पुनीत कार्यक्रम में सादर सम्मिलित होकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें एवं धर्म लाभ अर्जित करें।







