विश्व पर्यावरण दिवस पर नवांकुर संस्था का सराहनीय पहल!
नव एकलव्य मानव सेवा समिति खुर्दा (दामजीपुरा) द्वारा बटकी झिरणा में हुआ भव्य पौधारोपण कार्यक्रम!
रिपोर्ट श्याम आर्य
भीमपुर विकासखंड के दामजीपुरा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को लेकर नवांकुर संस्था – नव एकलव्य मानव सेवा समिति खुर्दा (दामजीपुरा) द्वारा ग्राम पंचायत भवन बटकी झिरणा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्रीमती उषा ढिकारे ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वन क्षेत्र में कमी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं बल्कि मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।लवकेश मोर्से ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें निभाने का अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।वही भीलट बाबा मंदिर परिसर मे इक्कीस-इक्कीस पौधों का रोपण किया गया!
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सरपंच श्रीमती चंद्रावंति मर्सकोले ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का अमूल्य धन हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए सभी नागरिकों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जयसिंह साईंचर,ललिता पाल, सचिव दीपेलाल ऊईके, रोजगार सहायक किशोर मर्सकोले,नीलकमल ढीकारे दयालाल सलामें,लवकेश मोर्से युनुश खान,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति ऊंईके, सेवंती टानेकर उपस्थित रहे!
सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







