स्वतंत्रता दिवस की 79 वर्षगांठ पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति”
रिपोर्ट श्याम आर्य
: भीमपुर विकासखंड में स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ पर संपूर्ण भीमपुर विकासखंड मुख्यालय में जनपद पंचायत कार्यालय में झंडा वंदन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। भीमपुर विकासखंड में अपितु संपूर्ण आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय में स्कूल आदि में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां एक और संपूर्ण जिले में 79 वर्षगांठ की चहूंओर धूमधाम थी वहीं भीमपुर ब्लॉक तमाम गैर सरकारी और सरकारी कार्यालय में झंडा वंदन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह से हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी चांदु में प्राचार्य द्वारा और रंभा स्कूल के शिक्षक नत्थू घुमारे श्यामराव धोट द्वारा झंडा वंदन के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जो संपूर्ण नगर गली चौक चौराहे होते हुए ग्राम पंचायत भवन हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंची जहां पर ग्राम पंचायत में ग्राम के सरपंच ग्राम प्रधान द्वारा झंडा वंदन किया गया। वहीं चांदु में पूर्व आदिम जाति सरकारी समिति में झंडा वंदन किया, ग्राम पंचायत में किया गया, आदिवासी बालक छात्रावास चांदु में अनिल डांगे ने ध्वजारोहण किया गया, इसी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , आंगनबाड़ी केंद्र सहित अनेकों जगह पर ध्वजारोहण किया गया हायर सेकेंडरी स्कूलों में ध्वजारोहण के पश्चात कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मंच पर जनप्रतिनिधि स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्र, समस्त नागरिक गण उपस्थित रहे।
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







