15 Best News Portal Development Company In India

खाटापानी में संत श्री गुणवंत बाबा की पालकी में शामिल हुए विधायक महेंद्र सिंह चौहान,चौपाल निर्माण के लिए 3 लाख की घोषणा

SHARE:

खाटापानी में संत श्री गुणवंत बाबा की पालकी में शामिल हुए विधायक महेंद्र सिंह चौहान,चौपाल निर्माण के लिए 3 लाख की घोषणा

जर्जर प्राथमिक शाला भवन का किया निरीक्षण,भीमपुर बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो समस्याएं जानी

रिपोर्ट श्याम आर्य

भीमपुर:- ब्लॉक के ग्राम पंचायत पलासपानी के ग्राम खाटापानी में रविवार को आयोजित गुणवंत बाबा की पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।इस धार्मिक आयोजन में भैंसदेही विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने शिरकत की और बाबा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक चौहान ने मौके पर गुणवंत बाबा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 3 लाख रुपये की लागत से चौपाल निर्माण की घोषणा की।उन्होंने कहा कि चौपाल बनने से आने वाले दर्शनार्थियों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।साथ ही विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने सभी के साथ सूखी रोटी,हरी मिर्ची की चटनी एवं प्याज का प्रसाद ग्रहण किया।

 

पालकी यात्रा के बाद विधायक ने खाटापानी के जर्जर प्राथमिक शाला भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अति शीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए।इसके बाद वे भीमपुर बस स्टैंड स्थित संजय अरोड़ा की दुकान पर पहुंचे,जहाँ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं।इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल उयके,वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश राठौर,बलिराम काकोड़िया,मंडल महामंत्री निरंजन उपासे, उपाध्यक्ष विकास बिसोने,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुनील अड़लक,कैलाश राठौर,राजेश आर्य यामाहा,युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरा आयोजन भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

Betul News Times
Author: Betul News Times

मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और परिवार जन ने बड़ी धूमधाम से बनाया सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम, नौकरी छोटी हो या बड़ी जिम्मेदारी,से कार्य करना चाहिए ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से सेवानिवृत्ति’में परिवारजन ने कहा ममता, त्याग और संघर्ष की मिसाल हैं,माँ की नौकरी ने सवारा परिवार