संत श्री गुणवंत बाबा की निशान पद यात्रा रंभा से निकली, आज होगा भैंसदेही में विश्राम
गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम
रिपोर्ट श्याम आर्य
भीमपुर विकासखंड के ग्राम आदर्श धनोरा से गुणवंत बाबा युवा समिति के भक्तों ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिक्षक आजाद सिंह राजपूत के तत्वावधान में संत गुणवंत बाबा की ध्वजा (निशाम) पदयात्रा रविवार धूमधाम से धनोरा से निकली 33 किलोमीटर का सफर तय कर ग्राम रंभा पहुंची रंभा में संत गुणवंत महाराज के भक्तों का जोरदार स्वागत कर विश्राम करवाया गया इस दौरान में यात्रा में आजाद सिंह राजपूत से अनेक शिक्षको ने मुलाकात की यात्रा में भक्तों ने बताया संत गुणवंत बाबा की कृपा है उन्हीं के आशीर्वाद से चल रहे है ग्राम आदर्श धनोरा से लाखानवाड़ी पद यात्रा कर भक्त पहुंचेगे आज दिन सोमवार,18 ,8 ,2025 को 10.00 बजे रंभा से रवाना होकर दोपहर का भोजन भक्तों को हनुमान मंदिर चौपनी में कराया गया रात्रि भक्त आजाद राजपूत के शब्दों में ईश्वर की कृपा और भक्तों की निष्ठा का बहुत ही सुंदर वर्णन है। चाहे मौसम कैसा भी हो – धूप हो, आंधी-तूफान हो, वर्षा हो या बादल गरजे – भक्तों की पदयात्रा में कोई विराम नहीं लगता। यह दर्शाता है कि भक्तों की श्रद्धा और निष्ठा अटूट होती है और ईश्वर की कृपा से यात्रा सफल होती है।
भक्तों की निष्ठा*: भक्त अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं
*ईश्वर की कृपा*: ईश्वर की कृपा से कठिनाइयों के दूर दूर तक महशूस नहीं होती है बाबा की कृपा से यात्रा सफल होती है। कल यात्रा 19 ,9 ,2025 भैंसदेही से रवाना होकर रात्रि विश्राम सवालमेंडा में किया जाएगा
20,08,2025 सवालमेंडा से प्रस्थान होकर रात्रि विश्राम खोमई में किया जायेगा
21,08,2025 को सवालमेंडा से यात्रा लाखानवाड़ी पहुंचेगी वही श्याम आर्य ने बताया कि हम धन्य हैं कि संत श्री गुणवंत बाबा निशान पद यात्रियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षक श्रीराम यादव श्याम राव धोटे अन्य शिक्षक साथी गण मौजूद रहे
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







