15 Best News Portal Development Company In India

भीमपुर-भैंसदेही मार्ग पर घना कोहरा: वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को हो रही भारी परेशानी, हादसों का खतरा मंडराया

SHARE:

भीमपुर-भैंसदेही मार्ग पर घना कोहरा: वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को हो रही भारी परेशानी, हादसों का खतरा मंडराया

 

रिपोर्ट श्याम आर्य

भीमपुर 5 जनवरी 2026: भीमपुर से भैंसदेही सहित, पूरे जिले फैले घने कोहरे ने यात्रियों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता शून्य होने से वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत हो रही है, जबकि सड़क हादसों की आशंका बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मौसम की मार पड़ रही है। परंतु आज घना कोहरा छाया हुआ है। भीमपुर-बैतूल हाईवे पर सुबह 6 से 9 बजे तक दृश्यता 20 मीटर से भी कम रहती है। वही भीमपुर से भैंसदेही मार्ग पर बोलोरो वाहन हादसे खबर आई है वर्ष 2026 में कोहरे के कारण बैतूल जिले में सड़क हादसे का आंकड़ा बढ़ सकता हैं स्थानीय लोगों ने सुरक्षित चलने कि अपील की है स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जो पैदल या साइकिल से आते-जाते हैं। अभिभावक ने बताया, “कोहरे में बच्चे सड़क पर से स्कूल जाते हैं । हम डरते हैं कि कहीं हादसा न हो जाए।” स्कूलों ने समय आगे बढ़ाने का फैसला लेना चाहिए लेकिन ग्रामीण इलाकों में यह व्यवस्था मुश्किल है।स्थानीय मौसम विभाग के कोहरे का यह दौर खतरनाक हो सकता है। ठंडी हवाओं के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है।” ऐसे में किसानों को भी फसल सुरक्षा की सलाह देनी चाहिए। पुलिस की सलाह:

सुरक्षित यात्रा के उपाय

जिला पुलिस ने वाहन चालकों के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश हैं:धीमी गति से वाहन चलाएं और पार्किंग लाइट का उपयोग करें।हेडलाइट की बजाय पार्किंग जलाएं, क्योंकि तेज रोशनी कोहरे में परावर्तित होकर दृश्यता कम करती है।संभव हो तो यात्रा स्थगित करें; स्कूली वाहनों में हेलमेट और रिफ्लेक्टर अनिवार्य करें।हाईवे पर हॉर्न बजाकर अन्य वाहनों को सतर्क रखें।प्रशासन ने भीमपुर-बैतूल मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करना होगा नागरिकों से अपील है कि मौसम अपडेट पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा न करें। कोहरे का यह दौर समाप्त होने तक सतर्क रहना ही एकमात्र उपाय है।

betulnews times
Author: betulnews times

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और परिवार जन ने बड़ी धूमधाम से बनाया सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम, नौकरी छोटी हो या बड़ी जिम्मेदारी,से कार्य करना चाहिए ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से सेवानिवृत्ति’में परिवारजन ने कहा ममता, त्याग और संघर्ष की मिसाल हैं,माँ की नौकरी ने सवारा परिवार