झल्लार में भव्य कलश यात्रा आज, आज से राम कथा का आयोजन ”
अनुराग सोनी झल्लार
श्री राम कथा का आयोजन लगातार चौथे वर्ष में प्रवेश करते हुए ग्राम के राम मंदिर प्रांगण में भव्य राम कथा का आयोजन आज से प्रारंभ होना है, मंडप और मंच की तैयारी पूर्ण हो चुकी है कथा पंडाल पूरी तरह सज कर तैयार हो गया है,
जिस हेतु भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है डीजे और बजे की धुन पर कलश यात्रा सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगी, समस्त ग्राम में नगर भ्रमण के पश्चात कलश यात्रा का समापन कथा स्थल पर होगा कथा स्थल पर पूजन के पश्चात राम कथा की प्रथम दिवस की कथा में प्रवेश करेंगे कथा का प्रवचन परम श्रद्धा पंडित प्रमोद शुक्ला के मुखारविंद से हम सभी लोग श्रवण करेंगे श्री राम सेवा समिति के तमाम सदस्य ने धर्म प्रेम बंधुओ, समस्त नागरिक बंधुओ से निवेदन किया है की कलश यात्रा एवं राम कथा सफल बनाने अधिक शादी की संख्या में पहुंचकर हमें अनुग्रहित करें







