भीमपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के लिए विधायक का किया धन्यवाद
भीमपुर(श्याम आर्य )
:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं।इसी के चलते ब्लॉक मुख्यालय भीमपुर में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि
शिवदयाल आजाद शामिल हुए।शिवदयाल आजाद ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।साथ ही कहा कि हमारे विधायक बोलते कम है और काम ज्यादा करते है।विधायक ही के प्रयास से ही भीमपुर ब्लॉक में दो सीएम राइज स्कूल बने बाकी किसी भी ब्लॉक में दो सीएम राइज स्कूल नहीं हैं।साथ हमारे भैंसदेही विधानसभा के विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने भीमपुर को 100 बिस्तर सिविल अस्पताल की सौगात भी दी।जिसको लेकर मौजूद लोगों द्वारा ताली बजाकर विधायक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग की डायरेक्टर आभा शुक्ला द्वारा सभी स्टॉल पर जाकर कर्मचारियों से विस्तृत में जानकारी ली गई एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।वहीं जिला चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार ने स्वास्थ्य शिविर की सफलता पर सभी को धन्यवाद दिया साथ ही कोदो- कुटकी के ढोकले की तारीफ की एवं जल्द ही भीमपुर में पर्याप्त स्टॉप करवाए जाने का कहा है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल उयके,पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश राठौर,तहसीलदार भीमपुर बसंत कुमार बरखानिया,जनपद सीईओ भीमपुर नानसिंग चौहान,युवा मोर्चा अध्यक्ष विकलसिंह बैंस,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील अड़लक,जनपद सदस्य पप्पू ककोड़िया,श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष पंकजसिंह,महामंत्री निरंजन उपासे,विजय बिसोने,
Author: Betul News Times
मैं श्याम आर्य Betul news time' का एडिटर हूं। मैं 2014 से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हूं में betul news time पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मैने 2015 में सबसे पहले पत्रिका, फिर ताप्ती दर्शन,दबंग न्यूज भोपाल, बैतूल वाणी पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया हैं।इसके अलावा मैं 2010 से पत्रकारिता/मीडिया जगत से लगातार जुड़ा हुआ हूं। न्यू भोजराज टाइम भोपाल समाचार में लगभग 2 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के, ताप्ती दर्शन,बैतूलवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहा हूं हमेशा धार्मिक खबरें साथ ही पॉजिटिव खबरें पर काम करना पसंद करता हूं जिसमें समस्त पाठकों सहित शासन प्रशासन तक जानकारी पूर्णत पहुंच सके श्याम आर्य मोबाइल नंबर 7697501111







