भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत धूड़ियानई बड़गांव, ने रचा विकास का नया अध्याय
भैंसदेही मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत धूड़ियानई द्वारा ग्रामीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है।
गांव के सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की लंबे समय से चली आ रही आम जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत ने सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए हैं।
इन विकसित स्थलों पर अब ग्रामीणों को मॉर्निंग वॉक, योग अभ्यास के साथ-साथ शासकीय, अशासकीय, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के आयोजन की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त वैवाहिक एवं अन्य मंगल कार्यों के आयोजन से ग्राम पंचायत की स्वयं की आय में वृद्धि होगी, जिससे पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस विकासात्मक सोच को साकार करने में ग्राम पंचायत धूड़ियानई की सरपंच श्रीमती सुशीला सतीश ऊईके, उप-सरपंच श्री संजय मुंडे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रवीना रामदास धुर्वे एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमन बाई अखंडे की विशेष भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में ग्राम बड़गांव में यह कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ सम्पन्न किया गया।
उक्त विकास कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से न केवल गांव की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि सामुदायिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिला है। ग्राम पंचायत धूड़ियानई की यह पहल विकास खंड भैंसदेही की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।
मध्यप्रदेश शासन,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
कार्य का विवरण ,कार्य का नाम :सौंदर्यीकरण सह पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य (स्कूल परिसर)
ग्राम : बड़गांव ग्राम पंचायत : धूड़ियानई जनपद पंचायत: भैंसदेही जिला बैतूल मध्यप्रदेश स्वीकृत वर्ष:2025/2026 स्वीकृत मद : 15वां वित्त आयोग (टाइड फंड) स्वीकृत राशि : ₹ 8.50 लाख टी.एस. क्रमांक / दिनांक : 230 / 31-12-2025 ए.एस. क्रमांक / दिनांक : 16 / 31-12-2025 कार्य प्रारंभ दिनांक : 01-01-2026







