15 Best News Portal Development Company In India

भीमपुर विकासखंड में कक्षा 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित, 303 स्कूलों में 5092 बच्चे शामिल

SHARE:

भीमपुर विकासखंड में कक्षा 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित, 303 स्कूलों में 5092 बच्चे शामिल

रिपोर्ट श्याम आर्य

विकासखंड भीमपुर के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा 2025-26 सुचारू रूप से संचालित हो रही है। कुल 303 स्कूलों में 5467 बच्चे शाला में दर्ज हैं, जिनमें से 5092 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं, जबकि मात्र 375 बच्चे अनुपस्थित हैं। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अध्यक्ष व सहायक केंद्र अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जो शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने में लगे हैं।विकासखंड में एकीकृत शालाओं के परीक्षा केंद्र शाला भवनों में ही आयोजित हो रहे हैं। कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें आदर्श धनोरा, कुंड बकाजन, चिकली, सौतखेड़ा, गुरुवा, काबरा, कसमारखंडी, पिपरिया, बाटला, खैरा, महतपुर, ऊंती, मोहटा, चीलौर, मोहदा, नादा, भीमपुर, रतनपुर, झापल, खामपुर, चकढाना, चादू, पलसिया, चुनालोमा, देसली, दामजीपुरा, सोनाझार और कूनखेड़ी प्रमुख हैं। इन केंद्रों पर नकलची तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।परीक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी विशाल भोपले, बीआरसी तुलसीराम यादव, बीएससी नंदराम पानसे तथा छैत्रीय सीआईसी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अनुपस्थिति दर न्यूनतम है और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। अभिभावकों व शिक्षकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को परीक्षा पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित करें। परीक्षा का शेष कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होगा।

betulnews times
Author: betulnews times